पराघाट में राशि स्टील एंड पावर प्लांट पर प्रदूषण की गंभीर आरोप ग्रामीणों की कार्रवाई की मांग
तहसील मस्तुरी जिला बिलासपुर
बिलासपुर – राशी प्लांट से जहरीला पानी लीलागर नदी में बहाने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
मस्तूरी क्षेत्र के पाराघाट स्थित राशी प्लांट पर गंभीर आरोप लगे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट से निकलने वाला जहरीला पानी सीधे लीलाधर नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे दुधारू गाय, बैल भैंस एवं जीव जंतु पानी का सेवन करने से कही बड़ा नुकसान न हो औरवीडियो में साफ साफ़ दिखाई दे रहे है कि मवेशियों गर्मी का मौसम आते ही जहां पानी का जमावड़ा होते है वहां अपने प्यास बुझने के लिए नदी नाला और डबरी नुमा एरिया में चारा चरते हुए दिखाई दे रहे हैं आसपास के गांवों के लोगों की सेहत और पर्यावरण पर खतरा मंडरा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार नदी का पानी पहले साफ रहता था, लेकिन पिछले कुछ समय से पानी का रंग बदल गया है और उसमें बदबू भी आने लगी है। लोगों का कहना है कि इस पानी का उपयोग नहाने, पशुओं को पिलाने और खेतों की सिंचाई में किया जाता है। यदि इसमें रासायनिक तत्व मिल रहे हैं तो इससे गंभीर तरह तरह की बीमारियां फैल सकती हैं।
इतना ही नहीं, प्लांट से निकलने वाले काले रंग के धुएं से आसपास के पेड़-पौधे भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पेड़ों की पत्तियां काली पड़ रही हैं उपजाऊ जमीन दस्तक दे रहे है ?
फसल की पैदावार पर भी खास असर दिखने लगा है। आस पास के किसानों का कहना है कि पहले राशि प्लांट नहीं लगा था तो भरपूर मात्रा में फसल का पैदावार लेते थे।जब से राशि प्लांट हमारे गांव में संचालित हो रहा है तब से धान मौसमी फसल नहीं हो पा रहे हैं किसानों की जो जमीन से फसल उगाने में बहुत ही परेशानी भी बढ़ चुके है हम अपने हक के लिए गुहार लगा लगा थका महसूस कर रहे हैं
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि प्रदूषण की पुष्टि होती है तो प्लांट प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पर्यावरण विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर नियमित जांच क्यों नहीं की जा रही।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और आम जनता को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाता है।
रिपोर्टर- महेंद्र सिंह राय
