पशु कल्याण-सह-बाँझपन निवारण शिविर का आयोजन

नजमुल हसनैन जकी
पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, किशनगंज द्वारा मोतिहारा, किशनगंज में 03 जनवरी को पशु कल्याण-सह-बाँझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम की आयोजिका डॉ. राखी भारती ने बताया कि शिविर का आयोजन निदेशालय प्रसार शिक्षा, बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के निर्देशानुसार महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ. चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गयाI पशु बांझपन निवारण शिविर के सह-आयोजक डॉ. प्रत्यूष कुमार ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य पशुओं में बांझपन से संबंधित समस्याओं से बचाव के बारे में पशुपालकों के बीच जागरूकता फैलाना हैI इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने पशुओं की देखभाल, कृत्रिम गर्भाधान के सही समय की पहचान, पशुओं में हिट के लक्षणों की पहचान करने, पशुओं के हिट में ना आने की समस्या एवं पशुओं में ब्यात की उम्र को कम करने आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने बताया कि पशुओं को उचित पोषण प्रदान कर एवं कृमिनाशक का नियमित अंतराल पर प्रयोग कर बांझपन की समस्या को दूर किया जा सकता हैI डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि पशु कल्याण-सह-बाँझपन निवारण शिविर में 63 पशुपालकों के 119 छोटे-बड़े पशुओं में बाँझपन से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु परामर्श एवं उपचार दिया गया साथ ही साथ निदान से संबंधित दवाइयों तथा खनिज तत्वों, कृमिनाशक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गयाI बाँझपन निवारण शिविर में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं द्वार पर आकर समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!