संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया में सड़क नहीं बनने के कारण लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है हालात ऐसे हैं कि मरीजों को खाट पर लादकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है मामला, गोपालपुर प्रखंड की डीमहा पंचायत का है, जहां एक महिला छत पर चढ़ने के दौरान सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई ग्रामीण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सरकारी अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई, लेकिन सड़क और एंबुलेंस सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरन खाट पर मरीज को लादकर पैदल लगभग 20 किलोमीटर की दूरी तय कर गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाना पड़ा, जहां उसका इलाज कराया गया घायल महिला की पहचान दर्शन पंडित की पत्नी अनीता देवी के रूप में हुई है अनीता देवी के भतीजे मिथलेश ने बताया कि उनकी पंचायत में पिछले 17 वर्षों से सड़क नहीं बनी है इसी वजह से मरीजों को खाट पर ले जाना पड़ता है उन्होंने कहा कि गांव में न तो अस्पताल की सुविधा है, न ही स्कूल,और न ही आवागमन के लिए पक्की सड़क कई बार जनप्रतिनिधि बदले, लेकिन गांव की हालत जस की तस बनी हुई है अधिकारियों का भी इस गांव में आना नहीं होता आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी सरकार की सुविधाएं गांव तक नहीं पहुंच सकी हैं गांव के निवासी मुकेश ने बताया कि वर्ष 2008 के बाद से यहां कोई सड़क नहीं बनी है, जिससे वाहन गांव तक नहीं पहुंच पाते खासकर रात में अगर कोई बीमार पड़ जाए और समय पर इलाज न मिले, तो जान जाने तक की नौबत आ जाती है। एंबुलेंस चालक भी गांव आने से मना कर देते हैं, यह कहते हुए कि सड़क नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार ने उन्हें मुख्यधारा से बिल्कुल अलग-थलग छोड़ दिया है। बता दे की इस गांव में लगभग 900 वाटर है लेकिन गांव तक जाने के लिए एक पक्की सड़क नहीं है लोगों ने कहा कि सुशासन के नाम पर हम लोगों ने वोट डाला लेकिन नीतीश कुमार ने हम लोगों को नजर अंदाज कर दिया
