फतेहपुर के सूफी अंजुमन में ईद उल फितर एवं रामनवमी पर्व को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने शांति समिति बैठक हुई।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार ।
भागलपुर जिला अंतर्गत सबौर प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर के सूफी अंजुमन में शांति समिति की बैठक हुई जिसमें सबौर प्रखंड के विकाश पदाधिकारी प्रभात कुमार रंजन एवं जीरोमाइल थाना अध्यक्ष बुद्ध देव पासवान ,फतेहपुर पंचायत के मुखिया जनप्रतिनिधि ताज हसन ,बरारी पंचायत मुखिया जय करण पासवान एवं सभी गणमान्य सदस्यों के बीच रामनवमी एवं ईद उल फितर को लेकर चर्चा हुई जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी सबौर के अध्यक्षता में सारे पंचायत के ग्रामीण इलाकों में शांति एवं भाई चारा बनाएं रखने का संदेश दिया क्योंकि इस माह के अंतिम में दोनों पर्व को मनाया जाएगा जिसमें की सभी शांति समिति के सदस्यों से बात कर अपने अपने इलाके मोहल्ले में सौहार्द बनाए रखने हेतु अपील किया वहीं उपस्थित जीरोमाइल थाना प्रभारी ने बताया कि आपसी भाई चारा बनाएं रखें , शांति भंग करने वालों पर जिला प्रशासन की ओर से पुरुष बल एवं महिला सिपाही की बड़ी संख्या में इस पर्व को देखते हुए बुलाई गई है ताकि दोनों पर्व अच्छे से मनाई जाए साथ ही ये भी कहा किसी भी तरह की आपसी सौहार्द बिगाड़ने की दोनों में से कोई भी पक्ष गलती करेंगे तो उनपर जिला प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगी । फतेहपुर मुखिया जनप्रतिनिधि ताज हसन ने कहा कि हम सभी हर साल की तरह इस साल भी आपसी सौहार्द बनाए रखें और गंगा जमुना तहजीब की मिशाल को आपसी भाई चारा निभाने का कार्य बिल्कुल शांति पूर्ण तरीके से मनाए साथ ही ईद उल फितर एवं नवरात्र की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी ।बरारी पंचायत के युवा मुखिया ने भी अपने प्रखंड के सभी पंचायतों के हर ग्रामीणों को दोनों पर्व का शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए आपसी भाई चारा बनाएं रखने हेतु अपील किया।
