संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक एसएसपी प्रमोद कुमार ने पीरपैंती थाना का औचक निरीक्षण किया एसएसपी के अचानक थाना पहुंचने से पुलिसकर्मियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेख संधारण, लंबित मामलों की स्थिति तथा विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों की गहन समीक्षा की।एसएसपी ने थाना के मालखाना, हाजत, शस्त्रागार, ड्यूटी रजिस्टर, प्राथमिकी रजिस्टर सहित विभिन्न अभिलेखों की बारीकी से जांच की। उन्होंने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी तथा नियमित गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की हिदायत दी।निरीक्षण के क्रम में थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अनुशासन व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को अपराध नियंत्रण, शराबबंदी कानून के सख्त पालन तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय रहने का निर्देश दिया।
एसएसपी ने बताया कि बाखरपुर थाना के लिए नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जमीन चिन्हित कर विभाग को सौंप दी गई है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने पीरपैंती में बन रहे पावर प्लांट परिसर में प्रस्तावित टीओपी (टाउन आउट पोस्ट) थाना निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया मौके पर पीरपैंती थाना प्रभारी नीरज कुमार, बीडीओ अभिमन्यु कुमार, पावर प्लांट के कर्मी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे
बाइट — वरीय पुलिस अधीक्षक एसएसपी प्रमोद कुमार
