रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
बैठक की अध्यक्षता ख्यालीराम, माननीय संगठन मंत्री, द्वारा की गई। इस अवसर पर संकुल अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे एवं उन्हें माननीय संगठन मंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में संगठनात्मक कार्यों, शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं विद्यालय विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। माननीय संगठन मंत्री श्रीमान ख्यालीराम जी ने अपने दीर्घ अनुभव एवं व्यावहारिक दृष्टिकोण से उपस्थित प्रधानाचार्यों को सार्थक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमंत कुमार ने कहा कि आज की संकुल बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक रही। उन्होंने कहा कि माननीय संगठन मंत्री जी के अनुभवपूर्ण मार्गदर्शन से विद्यालयों के सर्वांगीण विकास हेतु नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त हुई है। उनके विचार एवं सुझाव शैक्षिक उन्नयन के साथ-साथ संस्कारयुक्त शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी उनके मार्गदर्शन का पालन करते हुए अपने-अपने विद्यालयों को और अधिक उत्कृष्ट बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
