प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्णिया आगमन को लेकर कटिहार में हुई समीक्षात्मक बैठक

कटिहार,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्णिया आगमन को लेकर शनिवार को कटिहार टाउन हॉल में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक का सफल आयोजन किया गया। आगामी 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का मुख्य उद्घाटन और विशाल आमसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसे लेकर एनडीए घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तैयारियों का जायजा लिया।

बैठक का संचालन सूरज प्रकाश राय ने किया और इसकी अध्यक्षता एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पंचायती राज मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, राज्यसभा सांसद संजय झा, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल तथा बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह मौजूद रहे।

बैठक में सभी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लाखों की संख्या में पूर्णिया पहुंचकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की सभा को सफल बनाएं। इस दौरान 64 कदवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व पथ निर्माण मंत्री हेमराज सिंह ने अपने समर्थकों के साथ ललन सिंह का अंगवस्त्र, फूलमाला और बुके देकर स्वागत किया। उन्होंने कदवा के भविष्य और विकास की दावेदारी करते हुए विधानसभा टिकट की मांग भी की।

आगामी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!