बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत किशनगंज पहुंचे प्रशांत किशोर, बहादुरगंज में जनसभा को किया संबोधित

किशनगंज (बिहार ब्यूरो):
‘बिहार बदलाव यात्रा’ के क्रम में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर मंगलवार को किशनगंज पहुंचे, जहां उन्होंने बहादुरगंज प्रखंड के रसल हाई स्कूल मैदान में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह भी मंच पर उपस्थित रहे।

प्रशांत किशोर ने अपने संबोधन में राज्य की मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था और सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने खास तौर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि “भाजपा और जेडीयू की मिलीभगत से बिहार का विकास पिछड़ रहा है और जनता को केवल झूठे वादों से बहलाया जा रहा है।”

पीके ने कहा कि उनकी ‘बदलाव यात्रा’ का मकसद केवल सरकार की आलोचना करना नहीं, बल्कि बिहार में एक वैकल्पिक और स्थायी राजनीतिक व्यवस्था तैयार करना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर राज्य के समग्र विकास के लिए सोचें।

सभा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे, जिनमें युवा, किसान और महिलाएं प्रमुख रूप से शामिल रहीं। उदय सिंह ने भी सभा को संबोधित करते हुए जन सुराज के विज़न को बिहार के लिए एक नई दिशा बताया।

इस जनसभा को किशनगंज में जन सुराज की पकड़ मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!