प्रशांत पटेल को युवा जदयू बिहार प्रदेश के कॉर्डिनेटर पद पर नियुक्त किया गया

एम जी यादव/जिला संवाददाता

किशनगंज: जिला के ठाकुरगंज प्रखण्ड अंतर्गत नगर पंचायत ठाकुरगंज के निवासी/ठाकुरगंज से ताल्लुक रखने वाले हैं युवा नेता ने कम उम्र में ही राजनीति में बनाए अपनी पहचान।
जनता दल यूनाइटेड (युवा जदयू) के प्रदेश महासचिव प्रशांत पटेल को एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें सभी जिलाध्यक्षों और सभी जिला प्रभारियों के बिहार प्रदेश को कॉर्डिनेटर के पद पर नियुक्त किया है।
वहीं बताते चलें कि प्रशांत पटेल ठाकुरगंज निवासी हैं और लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। संगठन में उनकी मेहनत, समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस नई जिम्मेदारी के तहत वे प्रदेशभर में संगठन को और मजबूत करने तथा जिलेवार समन्वय स्थापित करने का कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और कई नेताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की आशा जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!