बिलासपुर संभाग के सीपत में प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह और शहीद परिवार सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात सीपत क्षेत्र के चार वीर शहीदों के परिजनों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान शहीद विनोद सिंह कौशिक की माता बृहस्पति देवी कौशिक सम्मान प्राप्त करते समय भावुक हो उठीं, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और सम्मान से भर गया। उपस्थित सभी लोगों ने खड़े होकर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद की गरिमा, निष्पक्षता एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई।
पत्रकार समाज की सोच और मानसिकता को दिशा देते हैं, लोकतंत्र में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण : संजय अग्रवाल, कलेक्टर
बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज की सोच और मानसिकता को दिशा देने का कार्य करते हैं। लोकतंत्र में प्रेस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता आंदोलन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उस समय प्रेस ने जनता में जागरूकता फैलाकर देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। कलेक्टर ने कहा कि सीपत प्रेस क्लब द्वारा शपथ ग्रहण के साथ शहीद परिवारों का सम्मान करना एक अनूठी और प्रेरणादायक पहल है। यह उन वीर सपूतों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश की रक्षा के
संवाददाता – महेंद्र सिंह राय
