भीखनपुर गुमटी नंबर-2 पर रेलवे का बुलडोजर,दो दर्जन से ज्यादा झोपड़ियां हटाई गईं, कार्रवाई के बीच झोपड़ी में लगाई गई आग।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
भागलपुर के भीखनपुर गुमटी नंबर-2 इलाके में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब रेलवे की टीम भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंची। देखते ही देखते बुलडोजर का पीला पंजा चला और दो दर्जन से ज्यादा झोपड़ियां जमींदोज कर दी गईं।
रेलवे की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर रेल पुलिस के साथ ईशाकचक थाना की पुलिस भी तैनात रही ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने
अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों और वहां रह रहे लोगों के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। लोग अपने आशियाने टूटते देख आक्रोशित नजर आए लेकिन पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रही।इसी बीच माहौल को बिगाड़ने की कोशिश भी हुई जब बुलडोजर झोपड़ियों को गिरा रहा था तभी अचानक एक झोपड़ी में आग लगा दी गई। आग की लपटें उठते ही अफरा-तफरी मच गई।
हालांकि मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस और कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग पर काबू पा लिया जिससे बड़ी घटना होने से टल गई।
