विद्यालय में रंगोली एवं दीप निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन

रिपोर्ट – अमित कुमार, भागलपुर/बिहार

भागलपुर जिले के गणपत राय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल (प्राथमिक खंड) पूरनमल सावित्री देवी बाजोरिया सरस्वती शिशु मंदिर, नरगाकोठी चंपानगर, भागलपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में कक्षा तृतीय से पंचम तक के भैया-बहनों ने रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं कक्षा अरुण से द्वितीय तक के विद्यार्थियों द्वारा क्ले आदि से दीप निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारना और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजना है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों में सांस्कृतिक अभिव्यक्ति, रचनात्मकता, टीमवर्क और एकता की भावना का विकास होता है। प्रत्येक वर्ष दीपावली पर्व से पूर्व विद्यालय में ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है ताकि छात्र-छात्राएं अपने घरों को रंगोली से सजा सकें।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को आगामी सोमवार को वंदना स्थल पर पुरस्कृत किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाचार्य ममता जायसवाल, मनोज कुमार तिवारी, शशि भूषण मिश्र, अभिजीत आचार्य, अमर ज्योति, शशिकांत गुप्ता, गोपाल प्रसाद सिंह, सुबोध ठाकुर, संजय कुमार, सुबोध झा, रेणु कुमारी, कविता पाठक एवं साक्षी कुमारी उपस्थित रहे। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी रचनात्मक कला का प्रदर्शन किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!