झांसी। वरिष्ठ पत्रकार आर. के. दुबे को भारतीय मीडिया महासंघ का उत्तर प्रदेश संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र खरे के निर्देशन में, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुल्तान आब्दी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष साबिर मलिक तथा राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती शशि गुप्ता की संस्तुति पर दी गई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए झांसी जिला अध्यक्ष राकेश कुशवाहा ने बताया कि आर. के. दुबे पत्रकारिता के क्षेत्र में एक सशक्त एवं जागरूक आवाज़ के रूप में वर्षों से सक्रिय हैं। संगठन को पूर्ण विश्वास है कि वे अपने अनुभव, कर्मठता और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
नव-नियुक्त प्रभारी आर. के. दुबे ने संगठन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा, “यह नियुक्ति मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं संगठन के सिद्धांतों का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए, झांसी जनपद समेत पूरे प्रदेश में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास करूंगा।”
उनकी नियुक्ति पर सोशल मीडिया से लेकर पत्रकारिता जगत में हर्ष का माहौल है। कई वरिष्ठ पत्रकारों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।