रिपोर्ट — अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर / बिहार ।
भागलपुर शहर में प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड Senco Gold & Diamonds की ओर से डायमंड ज्वेलरी की विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भागलपुर की मेयर डॉ. वसुंधरा लाल, उपमेयर सलाउद्दीन अहसन, राजीव कांत मिश्र, रमन कर्ण, सत्यनारायण प्रसाद, प्रशांत, बिहारी लाल, गोविंद अग्रवाल बंटी यादव प्रशांत विक्रम सहित शहर के कई समाजसेवी और शिक्षाविद उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर की गई। इसके बाद सभी विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शनी के बारे में जानकारी लेने पहुंचे।सेंको के प्रोपराइटर संतोष कुमार एवं रेखा देवी ने बताया कि यह डायमंड ज्वेलरी प्रदर्शनी शहरवासियों के लिए खास तौर पर आयोजित की गई है, जिसमें एक से बढ़कर एक आकर्षक डिज़ाइन और विशेष ऑफ़र उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रदर्शनी में पहुंचकर नई डिज़ाइनों का लाभ उठाएं।यह प्रदर्शनी कुल 10 दिनों तक चलेगी, जिससे शहरवासियों को उच्च गुणवत्ता वाली डायमंड ज्वेलरी देखने और खरीदने का सुनहरा अवसर मिलेगा
बाइट — डॉक्टर वसुंधरा लाल मेयर नगर निगम भागलपुर
बाइट — संतोष कुमार एमडी।
