संपूर्णता अभियान 2.0 से बदलेगा आकांक्षी ब्लॉक जगदीशपुर का भविष्य

 

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर जगदीशपुर नीति आयोग के मार्गदर्शन में संचालित आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 की शुरुआत हूवा इस अभियान का उद्देश्य प्रखंड एवं जिला स्तर पर चयनित प्रमुख संकेतकों इंडिकेटर्स की शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित कर समग्र विकास को गति देना है भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड में इस अभियान को “CHAMPIONS OF CHANGE” की भावना के साथ लागू किया जा रहा है अभियान के तहत अधिकारियों,कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने यह प्रतिज्ञा ली कि वे अपने ब्लॉक और जिले को संपूर्णता अभियान के सभी इंडिकेटरों में संतृप्त करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे साथ ही जगदीशपुर को स्वस्थ, समर्थ और समृद्ध बनाकर एक प्रेरणादायक आकांक्षी ब्लॉक के रूप में विकसित करने का संकल्प दोहराया गया कार्यक्रम में कहा गया कि “जब प्रशासन और जनता मिलकर प्रयास करती है, तब परिवर्तन संभव होता है इसी सोच के साथ अभियान के अंतर्गत यह सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है कि सभी चयनित संकेतकों की समयबद्ध उपलब्धि हो,ब्लॉक और जिला प्रशासन में श्रेष्ठ प्रथाओं का संस्थागतकरण किया जाए तथा विभिन्न विभागों के बीच अभिसरण को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत नियमित समीक्षा एवं प्रभावी निगरानी व्यवस्था पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इसके साथ ही सभी क्षेत्रों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने, नवाचार को बढ़ावा देने और एक-दूसरे से सीखने की प्रक्रिया को मजबूत करने का भी लक्ष्य रखा गया है जागरूकता फैलाकर व्यवहारिक परिवर्तन लाने को अभियान की अहम कड़ी बताया गया
अभियान के दौरान पूरक आहार ग्रहण करने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि कुपोषण की समस्या को दूर कर बच्चों के स्वस्थ विकास को सुनिश्चित किया जा सके अधिकारियों ने बताया कि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा और सामाजिक कल्याण से जुड़े संकेतकों की संतृप्ति से न केवल वर्तमान पीढ़ी बल्कि आने वाले भविष्य को भी सशक्त बनाया जा सकेगा।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मियों ने एक स्वर में कहा“हम होंगे कामयाब एक दिन”, और इसी विश्वास के साथ संपूर्णता अभियान 2.0 को जगदीशपुर प्रखंड में सफल बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी रहेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!