किशनगंज की सना परवीन ने इंटर में लहराया परचम, 473 अंकों के साथ बिहार में 6वीं रैंक हासिल

ज़की हमदम किशनगंज बिहार 

किशनगंज, बिहार: ठाकुरगंज प्रखंड अंतर्गत पटेसरी पंचायत के काजी बस्ती की निवासी सना परवीन ने इंटरमीडिएट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 473 अंक प्राप्त कर जिले और राज्य दोनों स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सना ने न केवल किशनगंज जिले में टॉप किया, बल्कि पूरे बिहार में 6वां स्थान हासिल कर अपने क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

सना परवीन मरहूम इसराइल साहब की सुपुत्री और मास्टर नईम की भतीजी हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से परिवार, पंचायत और पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है।

खास बात यह है कि सना परवीन शुरू से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में भी उच्च माध्यमिक विद्यालय पटेश्वरी स्कूल से 418 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर का खिताब हासिल किया था। अब इंटरमीडिएट में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उन्होंने अपनी प्रतिभा को फिर साबित किया है।

सना की सफलता को अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत और लगन ने यह साबित कर दिया कि लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।

इस उत्कृष्ट उपलब्धि जिला परिषद उमीदवार नजमुल हसनैन उर्फ ज़की ने सना परवीन को दिली मुबारकबाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि सना की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणा है और आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने का हौसला देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!