आज दिनांक 8 अप्रैल 2026 संगठन सृजन के माध्यम से कांग्रेस को मजबूत बनाने को लेकर जोंधरा व ओखर मंडल में कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों की हुई बैठक
मस्तुरी – संगठन सृजश अभियान के अंतर्गत छ. ग. प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशों के पालन में आज मस्तुरी ब्लॉक के जोंधरा मंडल व ओखर मंडल में मस्तुरी क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया, ने आज मस्तुरी ब्लॉक में जौंधरा मंडल, ओखर मंडल में महत्वपूर्ण बैठक लेकर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की!
बैठक में बडी संख्या में पंचायत व बूथों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे तथा बूथों से वार्डों और पंचायत स्तर तक संगठन को सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई!
कार्यक्रम में उपस्थित शीर्ष नेता पदाधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का वास्तविक आधार बूथ स्तर का संगठन और समर्पित कार्यकर्त्ता है! प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के अनुसार प्रत्येक बूथ, पंचयात में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत और सक्रिय बनाया है!जब संगठन जमीनी स्तर पर सशक्त होगा, तभी जन भावनाओ और जनता के मुद्दों को पूरी ताकत के साथ उठाने में सफल होंगे!इस बैठक में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने और आगामी गतिविधियों की समीक्षा पर विस्तृत चर्चा की गई,बूथ-पंचायत मजबूती: बूथ और पंचायत स्तर पर नए पदाधिकारियों के चयन के लिए परिचर्चा किया गया,पार्टी को सक्रिय व मजबूत करने के लिए अनुभवी व जमीनी कार्यकर्ताओं को मौका देने पर जोर दिया गया,यह बैठक संगठन को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर पार्टी के एजेंडे को बूथ तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई!
संगठन सृजन के माध्यम से प्रत्येक पंचायत एवं बूथ स्तर पर समिति का गठन किया जाएगा जिसमें सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, जिसमें बूथ अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा रही है! बैठक में कांग्रेस के क्षेत्रीय विधायक दिलीप लहरिया, ब्लॉक अध्यक्ष भोलाराम साहू ,साहिल मधुकर पिंटू जांगड़े जनपद सदस्य प्रतिनिधि उतरा रात्रे पूर्व सभापति ओमप्रकाश पैकरा जोंधरा सरपंच प्रतिनिधि विष्णु केवट अयोध्या प्रसाद, हरबंश पैकरा ,बंशी साहू ,हेतराम केवट राजीव पैकरा राजकुमार जोंधरा मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित कार्यकर्ता व,ओखर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीप्रसाद यादव ( लल्लू यादव ) मनराखन केवट केशव साहू निलेश केवट जनपद सदस्य ज्वाला प्रसाद बंजारे, राजेंद्र प्रसाद रात्रे ,रंजीत यादव , गोविंदा टंडन पंचराम सोनी भोलू साहू, शिवकुमार भारद्वाज ,अश्वनी टंडन सहित जोंधरा व ओखर दोनों मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्त्ता वरिष्ठ कांग्रेसी शामिल रहे!
संवाददाता -महेंद्र सिंह राय
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
विज्ञापन एवं ख़बरों के लिए। संपर्क करें 7024728703
