मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने मनाई सावित्री बाई फूले की पुण्यतिथि

मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने मनाई सावित्री बाई फूले की पुण्यतिथि

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

भागलपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के भागलपुर टीम ने भारत की पहली महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की पुण्यतिथि मनाई। सर्वप्रथम तमाम पदाधिकारियों ने फूले जी के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह ने कहा कि भारत की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि हर वर्ष 10 मार्च को मनाई जाती है। उनका निधन 10 मार्च 1897 को पुणे में प्लेग महामारी के दौरान मरीजों की सेवा करते हुए हुआ था। उन्हें नारी शिक्षा और सामाजिक सुधारों के लिए याद किया जाता है। हमें भी उसके मार्ग का अनुसरण करना चाहिए क्योंकि नर सेवा ही नारायण सेवा है। मौके पर संगठन के पदाधिकारियों में रवि कुमार, प्रेम पासवान, संजीव कुमार, राजीव कुमार यादव, नवीन कुमार सिंह, मनोज मंडल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!