संस्कृत , अर्चना सामान्य ज्ञान एवं संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिताओं में विद्यालय का गौरवशाली प्रदर्शन।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति, बिहार के तत्वावधान में आयोजित “संस्कृत सामान्य ज्ञान मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा” में आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
कक्षा अष्टम के भैया प्रज्ञान राज मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹3000 (तीन हजार रुपये) की राशि एवं प्रशस्ति पत्र अर्जित किया।
कक्षा सप्तम की बहन गीतांजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ₹1000 (एक हजार रुपये) की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
वहीं कक्षा पंचम के भैया अनुराग कुमार ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर ₹100 (एक सौ रुपये) की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया।
इसी क्रम में प्रांतीय समिति द्वारा आयोजित “अर्चना सामान्य ज्ञान मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा” में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। कक्षा अष्टम के भैया रक्षित ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ₹1000 (एक हजार रुपये) की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया, जबकि बहन गीतांजलि सोनी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त कर ₹100 (एक सौ रुपये) की राशि एवं प्रशस्ति पत्र अर्जित किया।
इसके अतिरिक्त “अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा” में अन्य विद्यालयों एवं अभिभावकों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान सुमंत कुमार जी को प्रांतीय प्रधानाचार्य सम्मेलन, औरंगाबाद में अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की इन विशिष्ट उपलब्धियों के उपलक्ष्य में आज केशव सभागार में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य श्रीमान सुमंत कुमार जी, अभिभावकगण, आचार्य/दीदी जी तथा भैया–बहनों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।
अपने संबोधन में प्रधानाचार्य श्रीमान सुमंत कुमार जी ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उन्नति ही नहीं, बल्कि छात्रों में संस्कृति, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों का विकास करना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी विद्यार्थी इसी प्रकार विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाते रहेंगे। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी भीष्म मोहन झा जी के साथ ही साथ भावना पाण्डेय, कुमार अमरेन्द्र, सुजीत झा,सुन्दरम चौधरी, ममता झा, सुनंदा भट्टाचार्य, राजेन्द्र प्रसाद, शैलेन्द्र कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!