संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
बिहार पुलिस महकमे से एक अहम खबर सामने आई है। राज्य के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हलचल देखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 2011 बैच के दो डीआईजी अधिकारी आशीष भारती और उनकी पत्नी सपना जी मेश्राम को केंद्र सरकार के अधीन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में सेवा के लिए चयनित किया गया है। दोनों अधिकारी अपनी कार्यकुशलता और प्रशासनिक अनुभव के लिए जाने जाते हैं।
वहीं, 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी गौरव मंगला को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में प्रतिनियुक्त किया गया है, जहाँ वे आंतरिक सुरक्षा और खुफिया तंत्र से जुड़े अहम दायित्व संभालेंगे।
तीनों अधिकारियों के केंद्र जाने से बिहार पुलिस के उच्च पदों पर प्रशासनिक बदलाव की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राज्य पुलिस महकमे में नई पदस्थापनाओं को लेकर निर्णय लिए जा सकते हैं।
