संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर बबरगंज थाना में थानेदार रविशंकर के तबादले के बाद नवपदस्थापित थानेदार दिव्या कुमारी ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें शांति समिति से जुड़े लोग, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी शामिल हुए
बैठक के दौरान नए थानेदार ने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और आपसी समन्वय को लेकर विस्तार से चर्चा की उन्होंने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में शांति बनाए रखना पुलिस और आम लोगों की संयुक्त जिम्मेदारी है बैठक में उपस्थित सदस्यों से थाना क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, संवेदनशील स्थानों, सामाजिक गतिविधियों और आपसी विवाद की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई इसके साथ ही थानेदार ने आसपास की संवेदनशील इलाकों के बारे में भी शांति समिति के सदस्यों से फीडबैक लिया। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की अफवाह, विवाद या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके
नवपदस्थापित थानेदार ने भरोसा दिलाया कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस सतर्कता के साथ कार्य करेगी और आम लोगों के सहयोग से शांति व सौहार्द बनाए रखा जाएगा
