श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के सचिव-सह-प्रभारी सचिव, भागलपुर जिला द्वारा जिले की प्रगति की विस्तृत एवं समग्र समीक्षा की गई

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार

श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के सचिव-सह-प्रभारी सचिव, भागलपुर जिला द्वारा समाहरणालय में जिले के सभी विभागों की प्रगति की विस्तृत एवं समग्र समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति पर गहन चर्चा की गई। जिले के सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी इस समीक्षा बैठक में उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान सचिव महोदय ने विभागवार कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की तथा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग अपने-अपने विभागीय दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करें और कार्यों के निष्पादन में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। साथ ही लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में श्रम संसाधन विभाग की प्रगति की विशेष रूप से गहन एवं विस्तृत समीक्षा की गई। सचिव महोदय ने श्रमिकों एवं प्रवासी मजदूरों से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पंजीकरण की प्रगति, लाभ वितरण की स्थिति तथा जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे तथा फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी एवं निरीक्षण को और सुदृढ़ किया जाए।
सचिव महोदय ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश देते हुए कहा कि जिले का समग्र एवं संतुलित विकास प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों का सतत प्रयास होना चाहिए कि जिला राज्य स्तर पर सभी विभागीय रैंकिंग में बेहतर स्थान प्राप्त करे, जिसके लिए नियमित समीक्षा, प्रभावी मॉनिटरिंग, गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग आवश्यक है।
समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी (प्रभारी), भागलपुर की उपस्थिति भी रही। उन्होंने अधिकारियों को जनहित से जुड़ी योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा आम जनता को अधिकतम लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिले के सभी संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!