रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
भागलपुर के राणीसती मंदिर में शिवरात्रि महोत्सव को लेकर संरक्षक मुरलीधर शर्मा ने बताया कि बाबा भोलेनाथ की बराती रानी सती के प्रांगण से विशेष रूप से श्री राम चंद्र की,भूत बेताल जैसे कि झांकियां मुख्य रूप से झारखंड,बंगाल से आए हुए कलाकार लोग निकलकर बाबा की बराती कोतवाली चौक ,से स्टेशन चौक, बाटागली से होते हुए भराईटी चौक के मां पार्वती मंदिर पहुंचकर जय माला का कार्यक्रम जो समय 8 बजे सम्पन्न होगा पुनः भराईटी चौक से खलीफाबाग होते हुए वापस अपने कार्यक्रम स्थल पर आएगी जहां पंडितों के द्वारा मंत्रोच्चारण से बाबा महादेव की विवाह होगी।
सुरक्षा को लेकर नजदीकी कोतवाली थाना में आवेदन दिया गया है जिसमें की पुरुष एवं महिला सिपाही की विशेष संख्या में होने की बात हुई एवं शांतिपूर्ण विवाह सम्पन्न कराने का थाना अध्यक्ष ने आश्वासन भी दिया है साथ ही मेरे समिति के अध्यक्ष सौरव जोशी ,उपाध्यक्ष आदित्य शर्मा, उप व्यवस्थापक रोहित शर्मा ने पूरे विश्वास के साथ धूम धाम से शिव की विवाह को सम्पन्न कराने का भागलपुर के भक्तों से अपील भी किया है साथ ही आनंद लेने का आमंत्रित बड़ी संख्या में भक्तों से किया है ।
