13 फरवरी 2026 को श्री राम जन्मभूमि, अयोध्या की ओर एक खास साइकिल यात्रा शुरू की

संवाददाता गलगलिया ——गलगलिया सीमा से सटे भद्रपुर, नेपाल साइकिल सोसाइटी के प्रेसिडेंट जीवन कुमार श्रेष्ठ (पूर्व मेयर, भद्रपुर) ने एडवाइजर मनोज सिंह के साथ मिलकर 13 फरवरी 2026 को श्री राम जन्मभूमि, अयोध्या की ओर एक खास साइकिल यात्रा शुरू की है। वहीं गलगलिया पहुंचने पर स्थानियों द्वारा उनका स्वागत कर शुभ व मंगलमय यात्रा की शुभकामनायें दी गई । इस दौरान स्थानियों में अरुण सिंह, सुरेश साह, सूर्य नारायण मंडल, धनंजय राय , अमर राय,राकेश राय, सुभाष यादव आदि उपस्थित रहें ।
उक्त यात्रा गलगलिया से अररिया होते हुए फॉरबिसगंज – सुपौल- सकरी- दरभंगा- मुजफ्फरपुर- मोतिहारी- बेतिया -गोरखपुर – बस्ती और अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि पहुंचेगी।

अयोध्या का दौरा पूरा करने के बाद वे अयोध्या से नेपालगंज साइक्लिंग क्लब द्वारा ऑर्गनाइज़ किए गए “टूर डी ठाकुरद्वारा” के 8वें एडिशन में हिस्सा लेने के लिए नेपालगंज जाएंगे।भद्रपुर, नेपाल साइकिल सोसाइटी के प्रेसिडेंट जीवन कुमार श्रेष्ठ ने बताया कि इस साइकिलिंग यात्रा का मकसद बॉर्डर पार दोस्ती, धार्मिक टूरिज़्म, साइकिलिंग कल्चर और हेल्दी लाइफ़ को बढ़ावा देना है। उन्होंने रास्ते में शुभचिंतकों, साइकिलिंग के शौकीनों, लोकल अधिकारियों और सपोर्टर्स से दिल से अनुरोध किया कि वे पूरी यात्रा के दौरान अपना कीमती सहयोग और हौसला बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!