कांग्रेस भवन भागलपुर में  सृजन साथी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार

भागलपुर।कांग्रेस भवन भागलपुर में *सृजन साथी* कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे नवमनोनीत जिलाध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह कुशवाहा का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजकुमार प्रसाद ने जबकि मंच संचालन मुज्जफर अहमद और अमित आनंद ने किया । कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंड एवं पंचायतों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए नए अध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के मनोनयन से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह व उमंग था।
जिलाध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह कुशवाहा को NSUI एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास से सैकड़ों मोटरसाइकिल से अगवाई करते हुए कांग्रेस भवन लाया गया जहां स्थानीय कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्यों एवं वाद्यंत्रों से स्वागत किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र गान से किया गया तत्पश्चात TMBU की छात्राओं के द्वारा स्वागत गान गाया गया उसके बाद सभी प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रबुध कांग्रेस जनों के द्वारा बारी-बारी से फूल मालवों एवं अंगवस्त्रों से जिलाध्यक्ष का स्वागत किया गया ।
वरिष्ठ कांग्रेसजनों क्रमशः भागलपुर के जिला प्रभारी राहुल चौहान,कृषि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रो विजय कुमार ,सुरेश मोहन झा ,डा संभू दयाल खेतान ,उग्रमोहन झा ,अशोक ठाकुर (सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता),आफ़ताब आलम ,डा प्रवीण झा ,पवन पारीक ,बनवारीलाल खेतान ,डा बिनोद अवस्थी (पटना सिटी के वरिष्ठ कांग्रेसी ),अमरनाथ लाल ,अरविंद झा ,पवन शर्मा ने अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंग कुशवाहा का स्वागत करते एवं बधाई देते हुए कहा कि श्री कुशवाहा एक मजबूत ,संघर्षिल एवं सांगठनिक नेतृत्व के धनी व्यक्तित्व है इनके अध्यक्ष बनने से कार्यकर्तावों में जो उत्साह का संचार पैदा हुआ है वो आज यहाँ सैलाब के रूप में दिखाई दे रहा है और इनके नेतृत्व मे भागलपुर कांग्रेस नई बुलन्दीवों को छुए गी ।
मुख्य उपस्थिति के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी प्रकोष्ठ के का अध्यक्ष* ने कहा की श्री प्रवीण कुशवाहा का व्यक्तित्व प्रदेशस्तर्य ही नही बल्कि राष्ट्र स्तरीय है राहुल गांधी जी ने को इनको जिलाध्यक्ष बनाया है इनके नेतृत्व में आने वाला समय कांग्रेस का होगा ।
सृजन के तहत *जिलाध्यक्ष बने पड़ोसी जिला बांका के जिलाध्यक्ष जितेंदर सिंह* ने कहा कि प्रवीण कुशवाहा के नेतृत्व में पूर्वी बिहार में कांग्रेस अपना परचम लहराएगी ।*मुंगेर के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्रा* ने कहा कि प्रवीण कुशवाहा एक अच्छे नेतृत्व करता है इनकी अगुवाई में कांग्रेस अपना पुराना गौरव हासिल करेगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए *नवमनोनीत जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा ने अपने संबोधन में स्वागत एवं अभिनंदन करने के लिए सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की संगठन और पार्टी से बढ़कर मेरे जीवन में कुछ भी नही । राष्ट्री अध्यक्ष खड़गे जी ,नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं सोनिया गांधी जी ने जो मुझपे विश्वास जताया है उसपर मैं खरा उतरने की कोशिश करूँगा,सामने जो उत्साहित कायकर्तवों की भीड़ है उनसे मैं अपील करता हूँ की मेरा स्वागत अभिनंदन कीजिए या ना कीजिए लेकिन हाथ से हाथ को मिला के मज़बूत कीजिए । पार्टी के इतिहास को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने ही सभी वर्गों दलितों ,पिछड़ो ,अल्पसंख्यकों के उत्थान के लिए काम किया है लेकिन आज की वर्तमान भाजपा एवं संघ की सरकार ने समाज में विभाजन पैदा कर सिर्फ सत्ता हासिल करने का काम करती है मैं यह विश्वास दिलाता हूँ की भागलपुर की सातों विधानसभा सीट एवं लोकसभा सीट कांग्रेस के झोली में लाके दूँगा ।*

अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला युवा कांग्रेस के का अध्यक्ष प्रशांत बनर्जी ने किया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेश रंजन राजू ,युवा इंटक के अध्यक्ष रवि सिंग ,महिला की जिलाध्यक्ष कोमल श्रृष्टि ,नगर महिला अध्यक्ष आरती सिंह,नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोईं अंसारी ,सौरभ पारीक ,पंकज सिंह ,अभिषेक चौबे ,मुकुल सिंह ,उदय साह,सुनंदा रक्षित,साइन अनवर ,अभिषेक पिंटू,बबलू यादव ,मुकेश चौधरी ,प्रकाश चौधरी,संकर सिंह सुराख़ ,डा दीपक दिनकर ,डा प्रदीप सिंह ,डा रविशंकर चौधरी,डा कुमार गौरव ,डा अजय भारती ,अयूब अली ,राधा कृष्ण सिंह ,महेश राय,राकेश यादव ,सुमित साह,गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!