गलगलिया — सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 8वीं वाहिनी की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के भलाई के लिए नागरिक कल्याण कार्यक्रम वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सीमा चौकी सीमा चौकी लोहागढ सीमावर्ती क्षेत्र चेंगाबस्ती के प्राथमिक विद्यालय चेंगाबस्ती बेलगाछी के परिसर में स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य की ओर कदम बढ़ाते हुए, “स्वच्छता कूड़ादान वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया।
वाहिनी के कमांडेंट श्री मितुल कुमार, के मार्गदर्शन में दिनाक 26 फरवरी 2026 को “स्वच्छता कूड़ादान वितरण किया गया जिससे सीमावर्ती क्षेत्र लोहागढ चेंगाबस्ती व बेलगाछी उसके आस-पास के छात्राओ/छात्रों (विद्यार्थियों) एवं शिक्षक को सुविधाजनक तरीके से अपने विद्यालय में ही “स्वच्छता कूड़ादान का उपयोग करेंगे l इस मौके पर उपस्थित समस्त छात्राओ/छात्रों (विद्यार्थियों) एवं शिक्षक को संबोधित करते हुए 8वीं वाहिनी के कमान्डेंट महोदय ने कहा कि सेवा सुरक्षा व बंधुत्व के मूल ध्येय वाक्य के साथ सशस्त्र सीमा बल आप सभी के सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।
उन्होंने कहा कि यहाँ एक स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य की ओर कदम बढ़ाते हुए “स्वच्छता कूड़ादान वितरण कार्यक्रम स्वच्छ भारत अभियान के तहत, हमारा उद्देश्य केवल कूड़ेदान बाँटना नहीं है, बल्कि ‘गीला कचरा हरे डस्टबिन मेंऔर ‘सूखा कचरा – नीले डस्टबिन में’ डालने की आदत को प्रोत्साहित करना है। कचरा फैलाना बंद करें और हमेशा डस्टबिन का उपयोग करें। याद रखें, स्वच्छ घर और आसपास ही एक स्वस्थ जीवन की नींव है। आइए, हम सब मिलकर अपने विद्यालय/क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लें। और साथ ही नशा मुक्त भारत अभियान के तहत हमें जागरूक होना चाहिए , नशा न केवल मानसिक संतुलन को बिगाड़ता है बल्कि अपराध और हिंसा को भी बढ़ावा देता है। नशे की लत के कारण व्यक्ति और परिवार आर्थिक रूप से बर्बाद हो जाते हैं। मादक पदार्थों की लत न केवल किसी व्यक्ति के पतन का कारण बनती है, बल्कि इसके प्रभाव से जुड़े हर व्यक्ति के जीवन और मानसिक स्थिति पर भी गहरा आघात पहुंचता है। नशा न करने का संकल्प लें एवं आस-पास के लोगों में जागरूकता लाए l उक्त आयोजन के दौरान 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल खपरैल के अधिकारी श्री अविनभ विसाल,(सहायक कमान्डेंट)सुश्री ईतिशा,(सहायक कमान्डेंट) एवं श्री.मंजिल लामा (प्रधानाचार्य) प्राथमिक विद्यालय चेंगा, श्रीमति.सुमित्रा माले (ग्रामप्रधान) चेंगाबस्ती एवं 42 ग्रामीण मौजूद थे l कुल 243 विद्यार्थी लाभान्वित हुएl
इसके उपरांत बच्चों को बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ,एक भारत श्रेष्ठ भारत,स्वच्छ भारत अभियान एवं नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया गया व नशा ना करने हेतु प्रेरित किया गया I साथ ही साथ विभिन्न अभियान के जागरूकता भी फैलाया गया I
