होली पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर द्वारा रात्रि में स्वयं विभिन्न संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया।

होली पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर द्वारा रात्रि में स्वयं विभिन्न संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया गया।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने निरीक्षण के क्रम में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों एवं चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों की सतर्कता का जायजा लिया गया। ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्हें पूर्ण मुस्तैदी के साथ कर्तव्य निर्वहन, निरंतर गश्ती, संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।साथ ही,सभी संबंधित पदाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!