इंटर का परीक्षा देने आए छात्र की गंगा में डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां इंटर की परीक्षा देने आए 18 वर्षीय छात्र का स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गया मृतक का पहचान मुकेश कुमार (उम्र 18 वर्ष), पिता चितरंजन यादव, निवासी ग्राम छोटी भरगामा, जिला मधेपुरा के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि मुकेश कुमार इंटर का परीक्षा देने के लिए भागलपुर आया था और वह अपने फूफा संजय यादव (पिता गजल यादव), ग्राम बाबूपुर तीन नंबर वार्ड, थाना सबौर, जिला भागलपुर के यहां रह रहा था। इसी दौरान वह एक अन्य लड़के के साथ स्नान करने घाट पर गया था, जहां नहाने के क्रम में गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।घटना की सूचना मिलते ही सबौर थाना पुलिस, डायल 112 की टीम तथा एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद छात्र का शव बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परीक्षा देने आए छात्र की असमय मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है

बाइट — सुधीर यादव परिजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!