मारवाड़ी कॉलेज भागलपुर में छात्र जदयू के सदस्यता अभियान 2025–28 का हुआ शुभारंभ

भागलपुर | संवाददाता: शुभम कुमार

सभागार, मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर में छात्र जनता दल यूनाइटेड के तत्वावधान में जनता दल यूनाइटेड के ‘सदस्यता अभियान 2025–28’ का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के करकमलों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र जदयू विश्वविद्यालय अध्यक्ष एहसान उल राजा ‘डेविड’ ने की, जबकि संचालन छात्र जदयू जिला अध्यक्ष गोलु मंडल ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड की विचारधारा सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और युवाओं की सक्रिय भागीदारी पर आधारित है। जदयू युवाओं को न केवल राजनीति में भागीदारी का अवसर देता है, बल्कि उन्हें नेतृत्व के लिए भी तैयार करता है।

इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने छात्र-छात्राओं से संगठन से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छ, सकारात्मक और जनसेवा आधारित राजनीति को आगे बढ़ाने में युवाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान 2025–28 संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेगा।

छात्र जदयू विश्वविद्यालय अध्यक्ष एहसान उल राजा ‘डेविड’ ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र जदयू हमेशा छात्र-छात्राओं के हितों के लिए तत्पर रहा है और छात्र हित से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए सदैव खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम में जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, जदयू नेता शिपु मंडल, शाबान खान, छात्र नेता वसीम अकरम, छात्र जदयू जिला उपाध्यक्ष पियूष सिंह, विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष मोनू पंडित, सुब्रत कुमार (टी.एन.बी. कॉलेज अध्यक्ष), आयुष कुमार (मारवाड़ी कॉलेज अध्यक्ष), रुपक कुमार (टी.एन.बी. कॉलेज उपाध्यक्ष), रोविंस (मारवाड़ी कॉलेज उपाध्यक्ष) एवं अक्षत चौधरी (मारवाड़ी कॉलेज सदस्य) सहित बड़ी संख्या में छात्र जदयू के कार्यकर्ता एवं विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने उत्साहपूर्वक सदस्यता अभियान में भाग लिया और जदयू की नीतियों से प्रभावित होकर संगठन से जुड़ने की इच्छा जताई। छात्र नेताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि जदयू युवाओं को नेतृत्व का सशक्त मंच प्रदान करता है।

कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक सशक्त व मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!