आज टीएनबी महाविद्यालय में छात्र राष्ट्रीय जनता दल द्वारा कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
भागलपुर कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज ने मीडिया के समक्ष कॉलेज में व्याप्त समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखा।
प्रेस वार्ता के उपरांत छात्र राजद प्रतिनिधिमंडल प्राचार्य कक्ष में पहुंचा, जहां प्राचार्य महोदय के समक्ष सभी समस्याओं को एक-एक कर प्रस्तुत किया गया। प्राचार्य महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया कि कॉलेज के वॉशरूम एवं केंद्र की समस्याओं को 7 दिनों के भीतर ठीक कर दिया जाएगा, साथ ही छात्रावास की स्थिति में भी सुधार करने का भरोसा दिया गया।
जब प्रचार महोदय से वार्तालाप हो रही थी इस बीच में बिना अनुमति के एबीवीपी के लोग प्रवेश कर गए
जब यह घटना हुई, उस समय प्राचार्य महोदय खड़े थे और छात्र राजद के सभी नेता एवं कार्यकर्ता भी सम्मानवश खड़े थे, लेकिन ABVP संगठन के लोग आगे बढ़कर बिना अनुमति के कुर्सी पर बैठ गए। यह स्पष्ट रूप से अनुशासनहीनता एवं प्राचार्य पद की गरिमा का अपमान था।
जब छात्र राजद के नेताओं द्वारा इसका विरोध किया गया, तो वे लोग दुम दबाकर वहां से भाग खड़े हुए
इस घटना पर आपत्ति जताते हुए छात्र नेता आनंद राज ने कहा कि यह आचरण अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण, अनुशासनहीन एवं प्राचार्य महोदय का अपमान है।
प्रिंस यादव ने भी इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह पूरे टीएनबी कॉलेज के छात्र-छात्राओं का अपमान है।
छात्र नेता मृत्युंजय ने कहा कि कॉलेज का कोई भी छात्र प्राचार्य महोदय के अपमान को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
अंत में कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो छात्र राजद आंदोलन करने को बाध्य होगा। टीएनबी कॉलेज की गरिमा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
