सुल्तानगंज से महागठबंधन के राजद प्रत्याशी चंदन कुमार सिन्हा ने भरा नामांकन, समर्थकों की उमड़ी भारी भीड़

रिपोर्ट – अमित कुमार, भागलपुर/बिहार

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के राजद प्रत्याशी चंदन कुमार सिन्हा ने सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन अपना पर्चा दाखिल किया। नामांकन के दौरान क्षेत्र में जश्न का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों, घोड़ों और बैंड-बाजे के साथ हजारों की संख्या में हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए और “चंदन कुमार सिन्हा ज़िंदाबाद” तथा “चंदन कुमार सिन्हा जीतेगा” के नारों से इलाका गूंज उठा।

नामांकन के समय जदयू के पूर्व विधायक सुबोध राय, जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह, राजद प्रखंड अध्यक्ष कैलाश प्रसाद यादव, राजद नगर अध्यक्ष अफरोज आलम, राजद नेत्री डॉ. नैनिका, मनोज यादव, पप्पू यादव, मजहरूल रहमान, पूनम झा, अनिरुद्ध यादव, विजय यादव, मो. मेराज, मंजूर समेत कई दिग्गज नेता और हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेताओं ने चंदन कुमार सिन्हा को फूल-मालाओं से स्वागत किया और महागठबंधन के पक्ष में एकजुट होकर चुनाव में विजय सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस मौके पर समर्थकों ने कहा कि इस बार सुल्तानगंज की जनता विकास और भाईचारे के प्रतीक चंदन कुमार सिन्हा को भारी मतों से विजयी बनाएगी।

चंदन कुमार सिन्हा ने नामांकन के बाद कहा कि उन्हें जनता पर पूरा भरोसा है और वे सुल्तानगंज के हर तबके की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!