घर में फंदे से लटका मिला किशोर, परिवार खेत से लौटकर देख रह गया स्तब्ध

घर में फंदे से लटका मिला किशोर, परिवार खेत से लौटकर देख रह गया स्तब्ध

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर कमर टोली में रविवार को एक 13 वर्षीय किशोर ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली घटना से इलाके में शोक का माहौल है
मृतक की पहचान बादल कुमार पासवान (13 वर्ष) के रूप में हुई है। वह सच्चिदानंद पासवान का पुत्र बताया जा रहा है परिजनों के अनुसार रविवार की सुबह परिवार के सभी लोग खेत पर काम करने गए थे, जिसमें बादल भी साथ गया था कुछ देर बाद वह अकेले घर लौट आया बताया जाता है कि घर आने के बाद उसने कमरे में रस्सी से फंदा बनाकर गले में लगा लिया जब परिजन खेत से लौटे और बादल को ढूंढने लगे तो घर के अंदर उसे फंदे से लटका हुआ पाया यह देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई परिजनों का कहना है कि बादल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और वह कभी-कभी असामान्य व्यवहार करता था
घटना की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!