ठाकुरगंज में अनुमंडल पुलिस अधीक्षक मंगलेश कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक, आदर्श आचार संहिता पालन और विधि व्यवस्था पर दिए निर्देश

बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 को लेकर ठाकुरगंज में सुरक्षा एवं निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस अधीक्षक-2, मंगलेश कुमार ने की।

बैठक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस निरीक्षक, प्रखण्ड ठाकुरगंज अंतर्गत सभी थाना अध्यक्ष एवं सेक्टर पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, सेक्टर क्षेत्रों के निरंतर भ्रमण, और विधि व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए गए।

मंगलेश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो और प्रत्येक अधिकारी अपने क्षेत्र में पूरी तरह सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाए। उन्होंने कहा कि जनता के बीच सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

बैठक के समापन पर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता और निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता सुनिश्चित करें और आवश्यकतानुसार रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रस्तुत करें।

इस बैठक से ठाकुरगंज क्षेत्र में विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने की तैयारी मजबूत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!