ठाकुरगंज में संभावित बाढ़ 2025 को लेकर पूर्व तैयारी हेतु बैठक आयोजित

ठाकुरगंज, किशनगंज | 23 जून 2025:

जिला पदाधिकारी, किशनगंज के निदेशानुसार संभावित बाढ़ 2025 को लेकर पूर्व तैयारियों के मद्देनज़र आज प्रखंड कार्यालय, ठाकुरगंज में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए “टीम बिल्डिंग” के माध्यम से आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाना था।

 

बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष, राजस्व अधिकारी सहित बाढ़ नियंत्रण एवं जल निस्सरण, अवर प्रमंडल ठाकुरगंज के सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता उपस्थित रहे। बैठक में बाढ़ की संभावित स्थिति, राहत एवं बचाव कार्यों की रूपरेखा, त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र, संसाधनों की उपलब्धता, सुरक्षित स्थानों की पहचान तथा सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

प्रशासन द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सभी विभागों का एकजुट होकर कार्य करना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर अधिकारियों को सतर्क रहने और तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *