ठाकुरगंज दोगच्छी हाट में नई फर्टिलाइजर दुकान का उद्घाटन, नजमुल हसनैन उर्फ जकी रहे मुख्य अतिथि

ठाकुरगंज प्रखंड के दोगच्छी हाट में  एक नई फर्टिलाइजर की दुकान का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य क्षेत्र संख्या 13 के प्रत्याशी नजमुल हसनैन उर्फ जकी  नफीस अख़्तर के माता पिता संयुक्त रूप से रेड रिबन काटकर दुकान का उद्घाटन किया और दुकान के मालिक को शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन समारोह में बोलते हुए नजमुल हसनैन उर्फ जकी ने कहा कि यह फर्टिलाइजर की दुकान स्थानीय किसानों और आम लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। अब किसानों को खाद खरीदने के लिए दूर-दराज के इलाकों में नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनका समय और पैसा दोनों की बचत होगी।

दुकान के मालिक नफीस अख्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी दुकान पर सभी प्रकार के फर्टिलाइजर उचित दामों पर उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस दुकान के खुलने से क्षेत्र के किसानों को कृषि कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी।

उद्घाटन कार्यक्रम में नफीस अख्तर के माता-पिता ने भी संयुक्त रूप से भाग लिया और मुख्य अतिथि के साथ मिलकर शुभ अवसर को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोग, किसान और गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने नई दुकान के खुलने पर खुशी जाहिर की और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!