ठाकुरगंज के जामनीगुड़ी गांव में इंटर रिजल्ट पर खुशी की लहर, “Career Point” के छात्रों ने किया शानदार प्रदर्शन

ठाकुरगंज (किशनगंज):
इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही ठाकुरगंज प्रखंड के कनकपुर पंचायत स्थित जामनीगुड़ी गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

नाजिमी अंक 440

गांव के एक छोटे से कोचिंग सेंटर “Career Point” ने इस बार अपने उत्कृष्ट परिणाम से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

कौशरी बेगम अंक 438

गांव के युवा शिक्षक राजा द्वारा संचालित इस कोचिंग सेंटर में इस वर्ष केवल 6 छात्रों को पढ़ाया गया था। सीमित संसाधनों और कम संख्या के बावजूद छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है।

तमन्ना बेगम अंक 411

इस कोचिंग सेंटर से पढ़ने वाले चार छात्रों ने 400 से अधिक अंक प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की। नाजिमी (पिता: शहाबुद्दीन, माता: फरजाना बेगम) ने 440 अंक प्राप्त किए, जबकि कौशरी बेगम (पिता: मोहम्मद सुलेमान) ने 438 अंक हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया।

सलमा बेगम अंक 400

इसके अलावा अन्य छात्रों ने भी अच्छे अंक प्राप्त किए। तमन्ना बेगम (पिता: मो. चैतु) ने 411 अंक, सलमा बेगम (पिता: मो. सलाम) ने 400 अंक, सबनूर बेगम (पिता: मो. इमामुद्दीन) ने 355 अंक तथा ताजमीन बेगम (पिता: मो. आजाद) ने 339 अंक प्राप्त किए।

कोचिंग के डायरेक्टर राजा ने बताया कि उन्होंने इस बार केवल 6 छात्रों पर ही ध्यान केंद्रित किया था। उन्होंने कहा, “हमारा उद्देश्य कम बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाना था, जिसका परिणाम आज सामने है। 6 में से 4 छात्रों का 400+ अंक लाना हमारे लिए गर्व की बात है।”

इस सफलता के बाद गांव में जश्न का माहौल है। छात्रों के परिवारों में खुशी देखी जा रही है और स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की उपलब्धियां ग्रामीण क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का कार्य करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!