गलगलिया/ठाकुरगंज संवाददाता (शर्मिला कुमारी)। ठाकुरगंज विधानसभा से नवनिर्वाचित विधायक गोपाल अग्रवाल का ठाकुरगंज नगर पंचायत की ओर से इंडोर स्टेडियम में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने की। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर तथा राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद टीडीए के बच्चों ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल तथा नगर के पार्षदों ने विधायक गोपाल अग्रवाल को पगड़ी, शॉल और बुके देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही टीसीसी, व्यवसाय संघ, पेंशन संघ, भाजपा, जदयू सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों और वार्डों से आए नागरिकों ने भी विधायक का अभिनंदन किया।
अपने संबोधन में विधायक गोपाल अग्रवाल ने कहा कि “ठाकुरगंज विधानसभा का सर्वांगीण विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता है। ग्रामीण सड़कों को मुख्य सड़कों से जोड़कर यातायात को सुगम बनाना, तथा ठाकुरगंज में मेडिकल कॉलेज और डिग्री कॉलेज की स्थापना कराना मेरी प्रमुख योजनाओं में शामिल है।”
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने नगर के विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। मौके पर वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह, समाजसेवी ताराचंद धानुका, पूर्व मुख्य पार्षद देवकी अग्रवाल, प्रमोद चौधरी, अनिल महाराज, राजेश करनानी, द्रौपदी देवी, पार्षद प्रतिनिधि मयंक शांडिल्य, मंसूर आलम, निजामुद्दीन और बिजय शर्मा ने भी अपने विचार रखे। मंच संचालन भाजपा नेता एवं पार्षद अमित सिन्हा ने किया।
कार्यक्रम में टीसीसी अध्यक्ष कन्हैया लाल महतो, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजली सिंह, ज्योति कुमार, सोनू, जिप प्रतिनिधि अहमद हुसैन, पार्षद कृष्णनंदन झा, बबलू दास, दिलीप सिंह, देवाशीष विश्वास, पार्षद प्रतिनिधि प्रदीप साह, शंभू राय, अनिल साह, मनोज चौधरी, दीपक गणेश, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सन्नी झा, शांतनु मंडल, लोडो पासवान, लता अग्रवाल, बीना अग्रवाल, चंदना मजूमदार, रीना कर्मकार, मीरा चौधरी, मीना अधिकारी, साधना हलदार, अंजलि मंडल, नरेश जैन, नरेश साह, रितेश यादव, राहुल पासवान, राजा कुंडू, अभय महतो, मुन्ना राय, सिपाही यादव, शैलेन्द्र कामती, गुड्डू सिंह, शैलेन्द्र सिंह, पुष्प राज सिंह, रोहित जायसवाल, कृति देवी, श्रवण बसफॉर सहित सैकड़ों नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम पूरे उत्साह, सम्मान और विकास की उम्मीदों के साथ संपन्न हुआ।
