ठाकुरगंज से मानवता को छू लेने वाली एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहां समाजसेवी और चांदनी होटल के मालिक कलाम ने एक लाचार और बेसहारा व्यक्ति की निस्वार्थ सेवा कर समाज के सामने इंसानियत की मिसाल पेश की है।

कलाम सामजसेवी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त व्यक्ति के सिर के बाल काफी बढ़े हुए थे और उसकी हालत दयनीय थी। इस स्थिति को देखकर कलाम ने तुरंत पहल करते हुए एक ठाकुर (नाई) को बुलवाया और उस व्यक्ति के बाल कटवाए। इसके बाद उसके सिर को अच्छी तरह साफ पानी से धुलवाया गया, ताकि उसे स्वच्छता और सुकून मिल सके।
इतना ही नहीं, कलाम ने उस व्यक्ति को भरपेट भोजन भी कराया और मौसम को देखते हुए उसे ठंड से बचाने के लिए साफ कपड़े पहनाए। पूरी प्रक्रिया के दौरान कलाम स्वयं मौजूद रहे और यह सुनिश्चित किया कि लाचार व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
स्थानीय लोगों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसे समाजसेवी बहुत कम देखने को मिलते हैं। कलाम का यह कार्य न केवल जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि समाज के अन्य सक्षम लोगों को भी प्रेरणा देता है कि वे आगे आकर ऐसे लोगों की मदद करें।
ठाकुरगंज क्षेत्र में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग कलाम च के इस नेक कार्य की खुले दिल से प्रशंसा कर रहे हैं।
