नगर पंचायत मल्हार के वार्ड क्र 06 सभापति निवास में मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम की 131वीं कड़ी को सुना गया

मन की बात कार्यक्रम में मोदी जी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने के लिए आयोजित विश्व स्तरीय सबमिट तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भविष्य और उसे संबंधित रोजगार और लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मन की बात में जन जागरण की बात उन्होंने मानव शरीर के प्रत्यारोपण की प्रेरणादायी अनसुनी पहलुओ पर देश के लोगों को प्रेरित करने का आग्रह किया मोदी जी ने सी.राजगोपालाचारी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी राष्ट्र विकास में योगदान को याद किया है मन की बात कार्यक्रम में मोदी जी ने डिजिटल फ्रांड तथा उससे बचने के उपायो पर जनजागरण की बात दोहराई है उन्होंने देशवासियों से बैंक के डिजिटल पासवर्ड कएक निश्चित अंतराल पर लगातार बदलते रहने का सुझाव दिया है उन्होंने देश के अलग-अलग क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों के द्वारा की जा रही विविध प्रकार की खेती का भी जिक्र कर किसानों को इस प्रकार से मल्टी क्रॉप्स लेने के लिए प्रेरित किया मोदी जी ने विगत वर्ष आयोजित हुई महाकुंभ केरल कुंभ में आयोजित कुंभ का जिक्र कर आस्था के संगम में सनातन संस्कृति के महत्व का उल्लेख किया तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री लोकप्रिय नेताजी स्व. जयललिता जी को याद कर उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित किया मोदी जी ने परीक्षा पर चर्चा की बात को याद कर छात्रों को तनाव मुक्त रहकर परीक्षा मे सम्मिलित होने की प्रेरणा दी अंत में मोदी जी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए उत्साह भाईचारा के साथ मनाने का आग्रह करते हुए पूरे देशवासियों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की इस होली में सभी देशवासियों को स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी पर जोर दिया
इस अवसर पर नगर पंचायत मल्हार के अध्यक्ष धनेश्वरी कैवर्त महामंत्री राजकुमार वर्मा कोषाध्यक्ष दिलीप पांडे सभापति मिलु राम कैवर्त आशुतोष वर्मा अध्यक्ष प्रतिनिधि धनेश्वर कैवर्त पार्षद रंजन साहू मिथुन यादव मनराखन कैवर्त वरिष्ठ कार्यकर्ता हरिशंकर पांडे तथा युवा कार्यकर्ता राजू पांडे उपस्थित रहे

संवाददाता- महेंद्र सिंह राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!