भागलपुर में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक “भगवा क्रांति शोभा यात्रा” 26 मार्च को शहर में धूमधाम से निकाली जाएगी ।

भागलपुर में हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक “भगवा क्रांति शोभा यात्रा” 26 मार्च को शहर में धूमधाम से निकाली जाएगी ।

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर /बिहार

हर वर्ष की तरह इस बार भी यह यात्रा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित की जा रही है आयोजन को लेकर कुणाल सिंह ने बताया श्रद्धालुओं और आयोजकों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है आयोजकों ने बताया कि शोभा यात्रा की शुरुआत घंटाघर से सुबह 11 बजे की जाएगी। यात्रा में भगवान श्रीराम की भव्य झांकी और विशाल प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी। शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवा ध्वज के साथ शामिल होंगे और भगवान श्रीराम के जयकारों से वातावरण गूंज उठेगा। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोग भी इस यात्रा में भाग लेंगे।आयोजन समिति के सदस्यों ने शहर के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक यात्रा में शामिल होकर “भगवा क्रांति शोभा यात्रा” को सफल बनाएं।यात्रा के दौरान अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन से भी सहयोग की अपील की गई है ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।इस शोभा यात्रा में सबसे पहले सभी लोग घंटाघर के पास एकत्रित होंगे तत्पश्चात घंटाघर चौक से होते हुए नगर भ्रमण के बाद बुढ़ा नाथ मंदिर में समापन होगा।शोभा यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा और आरती भी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!