तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर के अंतर्गत पीजी अम्बेडकर विचार एवं समाज कार्य विभाग के जर्जर भवन को लेकर कुलपति एवं कुलसचिव के खिलाफ कड़ा विरोध

तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर के अंतर्गत पीजी अम्बेडकर विचार एवं समाज कार्य विभाग के जर्जर भवन को लेकर कुलपति एवं कुलसचिव के खिलाफ कड़ा विरोध

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर: छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा, भागलपुर के द्वारा विश्वविद्यालय में स्थित पीजी अम्बेडकर विचार एवं समाज कार्य विभाग भवन की अत्यंत जर्जर एवं खतरनाक स्थिति को लेकर आज कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।

*संगठन के जिला अध्यक्ष सत्यम मिश्रा ने कहा कि भवन की छत एवं दीवारों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।तस्वीरों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि छत से प्लास्टर गिर रहा है, लोहे की सरिया बाहर दिख रही है एवं कई जगहों पर छत टूट चुकी है। ऐसी परिस्थिति में छात्रों का कक्षा में बैठना अत्यंत जोखिम भरा हो गया है। इसके बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी तरह से मूकदर्शक व अनजान बना हुआ है।*

संगठन ने बताया कि इस गंभीर समस्या को लेकर पूर्व में 2-3 बार माननीय कुलपति एवं कुलसचिव के नाम ज्ञापन एवं आवेदन दिया जा चुका है, लेकिन आज तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। न ही विश्वविद्यालय के किसी उच्च अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया।
इस लापरवाही के कारण छात्र-छात्राओं के बीच भय का माहौल व्याप्त है। कई छात्र-छात्राएं अपनी जान जोखिम में डालकर कक्षा करने को मजबूर हैं, वहीं कई छात्र डर के कारण कक्षाओं में आना ही बंद कर चुके हैं।

छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर आरोप लगाया कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया और कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी कुलपति एवं कुलसचिव की होगी।

*अंत में संगठन के ह्रषिकेश प्रकाश ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द भवन की मरम्मत एवं सुरक्षा की व्यवस्था नहीं की गई, तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।*

*संगठन की प्रमुख मांगें* :-
●जर्जर भवन का तत्काल निरीक्षण एवं मरम्मत कार्य शुरू किया जाए।
●वैकल्पिक सुरक्षित कक्षाओं की व्यवस्था की जाए।
दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए।
●छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

मांग करने वालों में छात्र नेता गिरीश झा,शुभम कुमार,रमन राठौड़,नवल कुमार,प्रिंस कुमार,सुमित कुमार,बिट्टू, गौरव समेत कई छात्र-छात्रा।

*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!