टीएनबी कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन, टीएनबीनामांकन शुल्क माफी पर बनी सहमति
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार
एंकर:-भागलपुर के टीएनबी कॉलेज में शनिवार को एबीवीपी के छात्रों ने नामांकन शुल्क माफी को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप था कि छात्राओं और एससी-एसटी वर्ग के लिए निशुल्क नामांकन का आदेश जारी होने के बावजूद कॉलेज प्रशासन ने इसे लागू नहीं किया। देर से सूचना मिलने के कारण कई छात्र-छात्राएं पहले ही शुल्क जमा कर चुके थे, जिससे नाराजगी बढ़ गई। प्रदर्शन के बाद प्राचार्य से वार्ता हुई, जिसमें प्रशासन ने मांगें मान लीं। प्राचार्य ने आश्वासन दिया कि पात्र छात्रों का नामांकन निशुल्क होगा और पहले जमा की गई राशि जल्द वापस की जाएगी। प्रदर्शन में एबीवीपी के मंत्री लक्ष्मण कुमार, अध्यक्ष सुमित सिंह समेत बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे।
बाइट:-लक्ष्मण कुमार, अध्यक्ष abvp
बाइट:-प्रो डॉ दीपो महतो प्रधानचार्य टीएनबी कॉलेज
