रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
भागलपुर। आज TNB College में छात्र राजद कार्यकर्ताओं द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर टीएनबी कॉलेज अध्यक्ष देव सूरज ने समस्त छात्र-छात्राओं एवं गुरुजनों को होली की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है। जिस प्रकार होली के रंग जीवन को खुशियों से भर देते हैं, उसी प्रकार सभी के जीवन में हर्षोल्लास और सकारात्मकता के रंग सदैव बने रहें तथा आपसी मेल-मिलाप यूँ ही कायम रहे।
कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपू महतो सहित अन्य शिक्षकों ने छात्रों को गुलाल लगाकर आशीर्वाद प्रदान किया। पूरे परिसर में उत्साह और भाईचारे का वातावरण देखने को मिला।
समारोह में उपस्थित सभी छात्र राजद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं और समाज में प्रेम एवं सद्भाव का संदेश दिया।
