एटीएम कार्ड बदल 77 हजार की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, जोगसर पुलिस की कार्रवाई

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर 77 हजार रुपये की अवैध निकासी करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देश पर अरविंद पासवान बांका ने जोगसर थाना में आवेदन देकर बताया था कि मानिक सरकार चौक स्थित एसबीआई एटीएम पर अज्ञात व्यक्तियों ने उनका एटीएम कार्ड बदलकर 77,000 रुपये की निकासी कर ली। मामले में जोगसर थाने मे मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
कांड के त्वरित उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शैलेंद्र कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक नगर की निगरानी तथा अजय कुमार चौधरी पुलिस उपाधीक्षक नगर-01 के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी करते हुए दो आरोपियों को पूर्णिया से गिरफ्तार किया गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय कुमार सिंह जिला पूर्णिया तथा निवास कुमार सिंह पूर्णिया के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पल्सर मोटरसाइकिल, दो वॉशिंग मशीन और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है और विधि-सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है छापेमारी दल में डीआईयू प्रभारी, जोगसर थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारी और सिपाही शामिल थे। पुलिस का कहना है कि एटीएम फ्रॉड के मामलों पर विशेष नजर रखी जा रही है और साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है
भागलपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि एटीएम का उपयोग करते समय सतर्क रहें और किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें

बाइट — शैलेंद्र कुमार सिंह सिटीएसपी भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!