रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
एंकर- भागलपुर पुलिस को सुचना प्राप्त हुआ कि , भारत पेट्रोलियम के एक सफेद रंग के टैंकर में छिपाकर अवैध शराब लेकर नवगछिया के तरफ जा रहा है।
पुलिस टीम गठित
कर भागलपुर से नवगछिया कि तरफ जाने वाली सभी सड़कों एवं चौक चौराहों पर सघन वाहन चेकिंग लगाया गया।
उसी क्रम में विक्रमशिला टी०ओ०पी० के समीप एच मीट हाउस के पास सघन वाहन चेंकिग के दौरान एक भारत पेट्रोलियम के एक सफेद रंग के टैंकर में छिपाया गया 3773.625 लीटर अवैध विदेशी शराब को बरामद किया गया।
इसकी जानकारी देते हुए सीटी एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने आज बताया कि, उक्त विदेशी शराब को बरामद कर वाहन कों जप्त करते हुए इस घटना में संलिप्त दोनो अपराधीयों मो0 इरफान उम्र 25 वर्ष पिता मो० शमीम सा०-सकरा फरीदपुर, ढोली सकरा वार्ड नं0-1 थाना सकरा जिला- मुजफ्फरपुर । और दूसरे अपराधी मो0 जावेद उम्र 23 वर्ष पिता- मो० मुमताज सा०- सकरा वाजिद वार्ड नं0- 11 थाना सकरा जिला- मुजफ्फरपुर को गिरफ्तार किया गया ।
