माननीय उमेश सिंह जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का आभार प्रकट किया

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।।

कृष्णगढ़ चौक, सुल्तानगंज, भागलपुर में एक महत्वपूर्ण राजनीतिक अवसर देखने को मिला, जब श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी, माननीय विधायक-सह-प्रदेश अध्यक्ष, जनता दल यूनाइटेड (जदयू), बिहार, अपने पटना वापसी के क्रम में इस मार्ग से गुजरे।
इस अवसर पर जदयू के कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्री विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में समर्थकों ने कृष्णगढ़ चौक पर अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ से उनका भव्य स्वागत किया।
माननीय श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता दल यूनाइटेड की ताकत उसकी जमीनी कार्यकर्ता शक्ति है। उन्होंने कहा कि पार्टी सदैव सामाजिक न्याय, विकास और सुशासन के सिद्धांतों पर चलती रही है और आने वाले समय में भी बिहार की जनता के हित में कार्य करती रहेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुँचाने का आह्वान किया।

कार्यकारी जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी का मार्गदर्शन पार्टी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भागलपुर जिला संगठन पूरी मजबूती के साथ पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगा।
माननीय सांसद अजय मंडल,माननीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल,पूर्व सांसद कहकशां परवीन, वरिष्ठ नेता सुड्डू साई,महानगर जिला अध्यक्ष संजय शाह, वरिष्ठ नेता पप्पू मंडल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर पांडे , वरिष्ठ नेता धनंजय मंडल,सदस्य खाद्य आयोग महादेव मंडल, वरिष्ठ नेता रामाशीष सिंह,वरिष्ठ नेत्री सोनी कुमारी, जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर , जदयू नेता राकेश ओझा ,महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शालिनी शाह , जिला अध्यक्ष तकनीकी प्रकोष्ठ राजीव सिन्हा ,जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ महेश दास ,प्रखंड अध्यक्षगण ललन सिंह कुशवाहा ,सदानंद कुमार , विनय कुमार ,नगर अध्यक्ष मनीष कुमार, प्रखंड अध्यक्ष मीडिया सेल मो.मोहसिन ,प्रखंड महिला अध्यक्ष प्रेम प्रभा सिंह, वार्ड पार्षद रीना देवी जिला सचिव रानी झा ,नीलम देवी ,रूबी देवी के साथ-साथ सैकड़ो की तादाद में जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!