गाड़ी पर नेम प्लेट लिखवाकर घूमने के खिलाफ भागलपुर में अनोखा विरोध, ‘रंगबाज’ लिखकर जताई नाराजगी

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

भागलपुर में वाहनों पर नाम या विशेष शब्द लिखवाकर घूमने की बढ़ती प्रवृत्ति के खिलाफ अब विरोध का एक नया तरीका सामने आया है। कार्मिक संघ से जुड़े लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए अनोखे अंदाज़ में अपना विरोध दर्ज कराया है। विरोध के तहत एक चार पहिया थार वाहन की नंबर प्लेट के ऊपर खुद ‘रंगबाज’ लिखवाकर संदेश देने की कोशिश की गई। यह विरोध प्रदर्शन कार्मिक संघ के अध्यक्ष प्रतीक झुनझुनवाला के अगुवाई में की गई है
बताया जा रहा है कि उक्त वाहन का नंबर BR10 AP 7322 है। कार्मिक संघ के उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि जब तक अन्य लोग अपनी गाड़ियों पर लिखे नाम या शब्दों को स्वयं या प्रशासन के निर्देश पर नहीं हटाते, तब तक वे भी अपने वाहन से ‘रंगबाज’ लिखा हुआ नेम प्लेट नहीं हटाएंगे। उनका कहना है कि यह कदम नियमों के पालन और समान व्यवस्था की मांग को लेकर उठाया गया प्रतीकात्मक विरोध है।
स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों के बीच भी वाहनों पर नियमों के विरुद्ध लिखावट को लेकर बहस तेज हो गई है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और वाहनों पर अनधिकृत लिखावट के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।

*बाइट: मनीष कुमार, उपाध्यक्ष, कार्मिक संघ भागलपुर।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!