साइबर ठगी का मामला
आनंद नगर, उसलापुर में रहने वाले अस्पताल के एक कर्मचारी के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई है कि 03/02/2026 को सुबह 10 बजे उनके मोबाइल नम्बर के वॉट्सएप में फर्जी मेसेज आया,(APK लिंक) जिस नम्बर के डीपी में परिवहन विभाग का लोगो लगा हुआ था और Apk लिंक पर पीड़ित के मोटर सायकल का नंबर लिखा दावा किया गया था कि उनके वाहन का चालान काटा गया है।
पीड़ित ने यह समझकर की मोटर सायकल का नंबर मेरा ही है ई चालान आया होगा देखने के लिए लिंक पर क्लिक किया , जिससे उनके अकाउंट से पार्ट पार्ट में पांच मिनट के अंदर 500199 रुपये का UPI के माध्यम से निकाल लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे फर्जी मेसेज से सावधान रहें और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। साथ ही, अपने अकाउंट की जानकारी किसी से भी साझा न करें।
सभी तरह से लोगों को जागरूक करें जागरूकता ही इससे बचाव का सबसे बड़ा हथियार है ।
सावधान ‼️ सावधान ‼️ सावधान ‼️
महेंद्र सिंह राय संवाददाता
बिलासपुर (छ. ग़.)
