संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद माननीय उपेंद्र कुशवाहा जी का 67वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ भागलपुर जिला संगठन द्वारा “द ग्रैंड रॉयल रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट ” लोदीपुर खुर्द, बाईपास टोल प्लाजा के समीप मनाया गया। इस खुशी के मौके पर भागलपुर जिला संगठन के साथी सुमन कुमार प्रसून, सुभाष मंडल, संजीव सिंह कुशवाहा, गोपाल कुशवाहा, सुबोध कुशवाहा, ऋषिकेश जी, अमित जी, कंचन कुमारी, रुक्मनि कुमारी, मीणा सिंह, मुकेश कुमार, रोहित कुमार सिंह, शबनम आज़म एवं अन्य उपस्थित रहे। सभी ने केक काटकर और मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी और माननीय उपेंद्र कुशवाहा के लम्बी उम्र की कामना की।इस मौके पर पार्टी नेता सुमित सिंह कुशवाहा ने सभी साथियों को इस अवसर पर उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया तथा साथ ही संगठन को किस तरह और मजबूत किया जाये इसपर विशेष चर्चा की।
