रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
भागलपुर जिले के अंतर्गत विद्यालय के समस्त गतिविधियों का अवलोकन करने के पश्चात् उन्होंने कहा कि आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर का शैक्षिक और अनुशासनात्मक वातावरण बहुत ही उत्तम है। विद्यालय के छात्र-छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, जो कि विद्यालय के समर्पित शिक्षकों और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विद्यालय परिवार को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह के प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान सुमंत कुमार जी ने प्रदेश सचिव का स्वागत अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया । प्रधानाचार्य ने विद्यालय की समस्त गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संघ चालक,भागलपुर के प्रोफेसर राणा प्रताप, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य श्रीमान अशोक कुमार मिश्र, कार्यालय प्रमुख राजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
